यूक्रेन से बरनाला पहुंचा एमबीबीएस के छात्र चंदन का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

बरनाला। यूक्रेन के विनीशिया नगर के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु का ग्रास बने एमबीबीएस (चौथे सेशन) के छात्र चंदन जिंदल का पार्थिव शरीर  बरनाला में उनके निवास स्थान पहुंचा। सूचना मिलते ही रिश्तेदारों समेत विभिन्न संगठनों के लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने घर पहुंच गए। तत्पश्चात लकड़ी के ताबूत में रखा हुआ चंदन का शव अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट लाया गया, जहां चचेरे भाई नीरज जिंदल ने मुखाग्नि दी और चंदन पंचतत्व में विलीन हो गए।

बता दें कि मृतक नौजवान चंदन जिन्दल चार साल पहले युक्रेन के विनीसिया स्टेट में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। गत 2 फरवरी को चंदन जिन्दल को दिल का दौरा पड़ा था। जिससे उसके दिमाग़ में जगह जगह ख़ून जम गया था। गंभीर स्थिति के चलते चंदन को यूक्रेन के एक आईसीयू में दाख़िल करवाना पड़ा था। परंतु युक्रेन-रूस दरमियान चल रहे युद्ध और यूक्रेन के बिगड़ते हालातों में चंदन जिंदल की इलाज दौरान 2 मार्च को मौत हो गई।  मृतक चंदन जिंदल की डेड बॉडी बरनाला पहुंची। मृतक चंदन जिंदल के परिवार रिश्तेदार और सारे शहर वासियों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाईगी एवं श्रद्धांजलि देते अंतिम संस्कार किया। हजारों की गिनती में लोगों ने चंदन जिंदल की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर भाजपा नेता धीरज दद्दाहुर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह बाठ, कांग्रेसी नेता इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, डॉ अविनाश बंसल, डॉ टार्जन शर्मा, समाज सेवी सतीश सिंधवानी, बहू गिनती में सेहत कर्मचारी, दवाई विक्रेता, व्यापारी वर्ग और शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चंदन के पिता शीशन कुमार जिंदल ने बताया कि देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से फोन आया था कि चंदन का शव यूक्रेन से भारत पहुंच रहा है, तत्पश्चात बरनाला से दिल्ली एंबुलेंस रवाना की गई। चंदन का शव दो घंटे की कार्रवाई के बाद मिल सका।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला