महाराष्ट्र में जारी सत्ता का घमासान, कांग्रेस नेताओं ने पवार संग की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 10 दिन बाद भी भगवा सहयोगी दलों शिवसेना और भाजपा में सरकार में सत्ता बंटवारे को लेकर खींचतान जारी रहने के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से यहां मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि यहां पवार के आवास आने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण शामिल थे। 79 वर्षीय पवार ने वस्तुत: विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया।

सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर गठबंधन साझेदारों (राकांपा और कांग्रेस) की रणनीति पर चर्चा करने के लिए थी।’’ थोराट ने यद्यपि संवाददाताओं से कहा कि नेताओं ने वापस जाते मानसूनी वर्षा से राज्य के विभिन्न हिस्सों में फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा की। भाजपा..शिवसेना को हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिला है लेकिन दोनों पार्टियां अभी तक सरकार नहीं बना पायी हैं। शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर 50...50 का फार्मूला लागू करने की मांग कर रही है। भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है जबकि शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 54 और 44 सीटें जीती हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत