Share Market Close । शेयर बाजार में छह दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 434 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 434 अंक टूट गया। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच कारोबार समाप्ति से पहले मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान मजबूत रहा लेकिन अंत में 434.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,623.09 अंक पर बंद हुआ। 

इसके अलावा पावर ग्रिड, विप्रो, एचसीएल टेक, एलएंडटी और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक बढ़त में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार को उच्चस्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है और अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले मिडकैप, स्मॉलकैप जैसे सूचकांकों का मूल्यांकन उल्लेखनीय रूप से उच्चस्तर पर है। इससे निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं और मुनाफावसूली को तरजीह दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत में 2024 में कर्मचारियों का वेतन 9.5 प्रतिशत बढ़ेगा : Survey

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में रुख सतर्क रहा। निवेशकों को फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। वहीं चीन में नीतिगत दर में कटौती से बाजार में उत्साह रहा।’’ इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.78 डॉलर प्रति बैरल रहा। एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में शुरुआती कारोबार में गिरावट थी। अमेरिका बाजार मंगलवार को नुकसान में रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,335.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 349.24 अंक चढ़ा था और निफ्टी74.70 अंक के लाभ में रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को नकारा, 30,000 की भीड़ और हिंसा का दिया हवाला

High Hemoglobin भी है जानलेवा, Heart Attack और Stroke का बढ़ सकता है गंभीर खतरा

Bhind Road Accident | मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिक-अप और ट्रक की टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल

Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया