ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर केंद्र सरकार ने 21 मई को राजकीय शोक की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

नयी दिल्ली, 20 मई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के सम्मान में मंगलवार को पूरे भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान मनोरंजन वाला कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा। ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य की मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, प्रभारी को किया तलब

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल