पंजाब को बड़ी राहत: केंद्र 155 लाख टन अनाज उठाने के लिए चलाएगा विशेष ट्रेनें, मुख्यमंत्री मान की दिल्ली यात्रा सफल

By रेनू तिवारी | Apr 11, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी के बीच शुक्रवार को दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। केंद्र सरकार पंजाब के गोदामों में जमा लगभग 155 लाख टन गेहूं और चावल को बाहर निकालने के लिए विशेष मालगाड़ियां चलाने पर सहमत हो गई है। इस फैसले से राज्य में रबी विपणन सत्र के दौरान भंडारण की गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

उन्होंने मांग की कि इसे बढ़ाकर कम से कम 12 लाख टन हर महीने किया जाना चाहिए। मान ने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) के तहत लंबित 9,000 करोड़ रुपये का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले को सुलझाने के लिए जल्द ही सचिव स्तर की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब से नकद ऋण पर केंद्र के मुकाबले ज्यादा ब्याज लिया जा रहा है और इसे एक जैसा करने की मांग की। इस अंतर की वजह से राज्य को नुकसान होता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से हाल ही में हुई ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का आकलन करने और किसानों को मुआवजा देने के लिए एक टीम भेजने की भी मांग की। उन्होंने आढ़तियों के कमीशन का मुद्दा भी उठाया और उम्मीद जताई कि गेहूं और धान के लिए इसे लगभग 4.75 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया जाएगा। एक सरकारी बयानके अनुसार मान ने कहा कि केंद्र ने उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक जवाब दिया है और किसानों के हितों की रक्षा करने और राज्य में मंडियों को ठीक से चलाने के लिए ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

प्रमुख खबरें

आरबीआई ने सरकारी ऋण प्रबंधन के तहत 12,604 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां वापस खरीदीं

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के निर्देश: देवेंद्र फडणवीस

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त डीए

छात्रों पर बल प्रयोग कर सरकार ने गांधी जी के विचारों को कफन पहनाया: डिंपल यादव