खेलते खेलते कुएं में गिरा बच्चा, मां ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग, फिर भी नहीं बची बच्चे की जान

By सुयश भट्ट | Feb 18, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। घर के आंगन में खेल रहे 2 वर्षीय बच्चा खेलते कुएं में जा गिरा। मां ने अपने जान की परवाह किए बिना बच्चे को बचाने के लिए कुएं में कूद गई।

इसे भी पढ़ें:महाकाल मंदिर में हिजाब पहनकर घुसी महिला, दिमागी रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है महिला 

दरअसल यह पूरा मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस कॉलोनी में रहने वाले राजा पाल रोज की तरह मजदूरी में चला गया था। मां और उनका बेटा घर पर थे और मां घर के काम में व्यस्त थी। इस दौरान उनका दो वर्षीय मासूम बालक घर के आंगन में खेल रहा था। और खलते खेलते अचानक बच्चा कुएं में जा गिरा। जब वह घर में नहीं दिखा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

वहीं बच्चे की मां ने कुएं में जाकर देखा तो बच्चा अचेत अवस्था में तैरता दिखाई दिया। और बच्चे को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। मां के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए। और ऐसे में मां-बेटे को कुएं में देख एक पड़ोसी ने भी कुए में छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें:पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शिवशंकर पटेरिया का हुआ निधन, कीटनाशक पीकर गवाई अपनी जान 

आपको बता दें कि वो अपने बच्चे को बचा नहीं सके। जबकि मां और पड़ोसी को चोट आने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दौरान घायल अवस्था में मां अपने बेटे का शव गोद में लेकर डॉक्टरों से उसके जिंदगी की भीख मांग कर अस्पताल में विलाप करती रही।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया