महाकाल की नगरी ने 11 लाख 71 हजार 78 मिट्टी के दीपक जलाकर बनाया नया गिनीज रिकॉर्ड

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर शहरवासियों ने अपने घर-आंगन में दीप जलाकर शिव दीपावली मनाई। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे सूरज ढलते ही एक साथ 11 लाख 71 हजार 78 मिट्टी के दीपक  जलाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।

इसे भी पढ़ें:MP के गृह मंत्री ने कथा वाचक से की बात, कहा- महाराज आपकी कृपा से चल रही है सरकार, कमलनाथ ने घटना को बताया शर्मनाक

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान भोले शंकर से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए। भगवान शंकर ने जिस तरह से विष पीया, दुनिया को बचाने के लिये संघर्ष किया और ऐसे ही हमें भी दूसरों की सेवा के लिए त्यागर करना चाहिए।

बताया जा रहा है कि शिप्रा तट के अलावा महाकाल मंदिर में 1 लाख 51 हजार दीपक, मंगल नाथ मंदिर में 11000 दीपक, काल भैरव मंदिर एवं घाट पर 10,000 दीपक, गढ़कालिका मंदिर में 1,100 दीपक , सिद्धवट मंदिर एवं घाट पर 6000 दीपक, हरसिद्धि मंदिर में 5000 दीपक, टावर चौक पर 1 लाख दीपक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी 2 लाख दीपक जलाए गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता