सुरक्षा मामलों की समिति में अब दो नये चेहरे होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने और वरिष्ठ राजनयिक एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपे जाने के बाद मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति  (सीसीएस) में अब दो नये चेहरे शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस रक्षा नीति और आंतरिक सुरक्षा समेत देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर अंतिम निर्णय लेने वाली प्रभावशाली समिति है।

समिति में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री सदस्य होते हैं। शाह पहली बार केंद्रीय गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं। इससे पहले वह गुजरात में मोदी के बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल में गृह मंत्री रह चुके हैं। विदेश सचिव रहते हुए जनवरी 2015 से 2018 तक विभिन्न मौकों पर सीसीएस को जानकारी देने वाले जयशंकर अब इस समिति का हिस्सा होंगे। सीसीएस में राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण नयी भूमिका में होंगे। सिंह पिछली कैबिनेट में गृह मंत्री रहे थे और इस बार उन्हें रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है, वहीं सीतारमण पिछली बार रक्षा मंत्री थीं और अब वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रमुख खबरें

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!

Republic of Balochistan जल्द बनेगा हकीकत! Balochistan Independence में सिर्फ 24 घंटे बाकी, Pakistan में हलचल तेज