केजरीवाल के पापों के कारण दिल्ली में यमुना की हालत खराब: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर उनके यमुना में जहर के आरोप को लेकर निशाना साधा और कहा कि कोई भी हिंदू किसी के पानी में जहर नहीं डालेगा। उन्होंने दावा किया कि आप प्रमुख के पापों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में नदी की स्थिति खराब है।

शर्मा ने दावा किया कि अन्यथा वह केवल मौलानाओं के बारे में सोचते हैं। शर्मा ने कहा, हम हिंदू हैं और किसी को भी पानी पिलाना धर्म में शुभ माना जाता है। एक हिंदू दूसरे के पानी में जहर कैसे मिला सकता है? यह कैसे संभव है?

हरियाणा में भाजपा सरकार कैसे पानी में जहर मिला सकती है, जिसे दिल्ली में उसकी अपनी पार्टी के नेता पीते हैं? क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहरीला पानी पी रहे हैं?

उन्होंने सवाल किया, दिल्ली में यमुना की हालत खराब है, इसलिए नहीं कि हरियाणा से किसी ने इसमें जहर डाला है, इसकी वजह केजरीवाल हैं, बल्कि यह उनके पापों की वजह से है। उन्होंने वादा किया था कि जब तक यमुना साफ नहीं हो जाती, तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके दावे का क्या हुआ?

आप प्रमुख ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में जहर मिला दिया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं और जेल में बिताए अपने समय को सम्मान की बात मान रहे हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay