मुख्यमंत्री शिवराज की प्रशासनिक सख्ती पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा मुख्यमंत्री को हेडलाइन में छपने का शौक चढ़ गया

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेस में जिलों की समीक्षा करते हुए प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने के निर्देश दिये थे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर संदीप माकन और कटनी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को फटकार लगाई थी। इसके बाद राज्य शासन द्वारा दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये। इससे पहले पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक समीक्षा के दौरान नीमच पुलिस अधीक्षक और कटनी कलेक्टर को हटाया था। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 20 जनवरी को किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस पार्टी- जीतू पटवारी

तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन दोनों अधिकारियों पर की गई कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को हेडलाइन में छपने का शौक चढ़ गया है, ताकि वह हर रोज मीडिया में छाए रहे। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हर रोज एक नई हेडलाइन बनाने का शौक है, ताकि वो प्रतिदिन मीडिया में छाए रहे। कभी मुख्यमंत्री जी कहते है तोड़ दो, फिर अगले दिन कहते है ठोक दो, किसी दिन कहते है गाड़ दो और किसी दिन कहते है भाग जाओ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते है कि एक भी मध्य प्रदेश में नही रहेगा टाँग दो क्या ये मुख्यमंत्री की भाषा है ?, क्या कभी कमलनाथ जी ने अपनी सरकार में ऐसा कोई बयान दिया। 

इसे भी पढ़ें: चचेरे भाई-बहिन के बीच प्रेम प्रसंग बनी आत्महत्या की वजह, दोनों फांसी के फंदे पर झूले

उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल की सरकार में जिस तरीके की कई घटनाएं घटी इसका जिम्मेदार कौन है ? एक तरफ रेत के मामले में मुख्यमंत्री जी ने कटनी के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया, वही दूसरी तरफ बिना नम्बरों वाली रेत की गाड़ियां बड़े आराम से बुधनी और सीहोर से निकल रही है। आखिरकार मुख्यमंत्री दो अलग आंखों से क्यों देख रहे है। ऐसे अलग-अलग व्यवहार एक साथ कैसे कर रहे है। होशंगाबाद में नर्मदा नदी पर मशीनें लगवाकर रेत की खुदाई करवाई जा रही है, वही कलेक्टर के गोलमोल जवाब देने भर से उसको हटा दिया गया। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज मेरे भी मुख्यमंत्री हैं, मैं उनसे ये आग्रह करता हूँ कि वो खूब हैडलाइन बनाए और वाह वाही लुटे मगर सही तरीके से काम भी करें। एक तरफ भ्रष्ट्राचार नही होने का दावा कर रहे, वही दूसरी तरफ खूब भ्रष्ट्राचार की खबरें आ रही है।

प्रमुख खबरें

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल