देश का कोयला आयात दिसंबर में 15.1 प्रतिशत बढ़कर 2.36 करोड़ टन पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

नयी दिल्ली। देश का कोयला आयात दिसंबर में 15.1 प्रतिशत बढ़कर 2.36 करोड़ टन पर पहुंच गया। इससे पिछले साल समान महीने यह 2.05 करोड़ टन रहा था। एमजंक्शन सर्विसेज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में नॉन-कोकिंग कोयले का आयात 1.56 करोड़ टन रहा, जो दिसंबर, 2019 में 1.42 करोड़ टन रहा था। इसी तरह कोकिंग कोयले का आयात बढ़कर 53.6 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल समान महीने में 44.7 करोड़ टन रहा था।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा- राजकोषीय घाटे से भारत की रेटिंग पर दबाव नहीं पड़ना चाहिए

इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात घटकर 3.35 करोड़ टन रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3.72 करोड़ टन रहा था। एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘दिसंबर में ऊंचे उत्पादन की वजह से बिजली इकाइयों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा औद्योगिक गतिविधियां भी अब सुधर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से कोयले की मांग मजबूत हुई है।

प्रमुख खबरें

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward