मैरी कॉम और निकहत जरीन के बीच हुए विवाद पर खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

नयी दिल्ली। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि एमसी मैरी कॉम और निकहत जरीन के बीच ट्रायल मुकाबले की घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए तथा देश को इन दोनों पर गर्व है। मैरी कॉम ने शनिवार को जरीन को 9-1 से हराकर फरवरी में चीन में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में जगह बनायी। इस मुकाबले में दोनों मुक्केबाजों के बीच कटुता साफ तौर पर दिखी और दोनों मुक्केबाजों ने मुकाबले के बाद हाथ नहीं मिलाये। मैरी कॉम मुकाबले के बाद जरीन के गले भी नहीं लगीं। 

इसे भी पढ़ें: मैच जीतने के बाद मैरी कॉम ने नहीं मिलाया जरीन से हाथ, हुआ बड़ा बवाल

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने जब ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिये मेरीकोम का सीधे चयन करने का फैसला किया तो जरीन ने रीजीजू को खुला पत्र लिखा था। रीजीजू ने ओलंपिक चार्टर का हवाला देकर खुद को मामले से अलग कर लिया था। मैरी कॉम ने शनिवार को कहा था कि वह चयन विवाद में घसीटे जाने से निराश हैं क्योंकि चयन उनके हाथ में नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम