महात्मा गांधी को उनकी 152 वी जयंती पर याद कर रहा देश, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उनकी 152 वी जयंती पर याद कर रहा है। देश के तमाम लोग उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी के जन्मदिन को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने में अग्रिम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू की समाधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा कि गांधी जयंती हम सभी के लिए शांति, समता, सांप्रदायिक सद्भाव के गांधी जी के प्रेरक जीवन मूल्यों के प्रति स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने पूरी मानवता को उसकी वास्तविक क्षमता दिखाई और यह सिद्ध कर दिखाया कि करुणा में अपार शक्ति होती है

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस बार गांधी जयंती विशेष है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम बापू के आदर्शों का हमेशा पालन करें। मैं आप सभी से यह आग्रह भी करता हूं कि खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदें और गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : भाजपा अगले साल से दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं करेगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि पूज्य बापू की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। गांधीजी ने देश में ग्राम विकास और आत्मनिर्भरता का जो विचार दिया था, वह आज आज़ादी के अमृतकाल में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। उनके विचार और आदर्श  देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्य, अहिंसा व शांति के पथप्रदर्शक महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन करता हूँ। उनके स्वदेशी, स्वभाषा, स्वराज व सहकार के विचार हर भारतीय को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। गांधी जी के आदर्शों पर चल मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कृतसंकल्पित है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी