New Vice president of India: देश को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

By अंकित सिंह | Jul 23, 2025

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दोनों सदनों के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल का गठन करने की शुरूआत कर दी है। नियमों के अनुसार, अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव जितनी जल्दी हो सके होना चाहिए। धनखड़ ने अपने पाँच साल के कार्यकाल में से दो साल शेष रहते हुए पद छोड़ दिया। लेकिन उनके उत्तराधिकारी को पूरे पाँच साल का कार्यकाल मिलेगा, न कि केवल शेष कार्यकाल।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jagdeep Dhankhar की विदाई पहले से तय थी! JP Nadda ने दोपहर में ही सदन में दे दिये थे संकेत?

पूर्व मंत्री और राज्यपाल रहे धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद रिक्त हो गया। हालांकि, संसद सत्र के दौरान राज्यसभा के सभापति के रूप में उनके कर्तव्यों का निर्वहन उपसभापति हरिवंश कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति स्वाभाविक रूप से उच्च सदन के सभापति होते हैं। धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की अध्यक्षता करने के कुछ ही घंटों बाद इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश