सऊदी अरब से लौटे दम्पत्ति को असम में पृथक रखा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

बारपेटा/गुवाहाटी। सऊदी अरब से हाल में लौटे एक चिकित्सक दम्पत्ति को असम के बारपेटा जिला स्थित उनके घर पर पृथक रखा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दम्पत्ति फखरुद्दीन अली अहमद कालेज एवं अस्पताल में कार्य करते हैं और ये अगले 14 दिन तक राज्य के स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस संबंधी सभी जरूरी जांच कर लिये गए हैं और यदि कोई लक्षण पाया जाता है तो तत्काल जरूरी कदम उठाये जाएंगे। दम्पत्ति बारपेटा नगर के मेटुआकुची में एक किराये के मकान में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ईरान में कोरोना वायरस का ताण्डव, मृतकों की संख्या 600 के पार

असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोई संदेह या सवाल होने की स्थिति में कृपया असम के लिए हेल्पलाइन नम्बर 6913347770 पर सम्पर्क करें।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग