अदालत ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2023

पंजाब में बठिंडा की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को राज्य के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मनप्रीत बादल के खिलाफ बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मनप्रीत बादल के वकील सुखदीप सिंह ने बठिंडा में संवाददाताओं से कहा कि अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है और अब वे स्थानीय अदालत के फैसले पर गौर करने के बाद उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। पंजाब सतर्कता ब्यूरो की कई टीम ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी लेकिन मनप्रीत बादल को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

भाजपा नेता सिंगला ने आरोप लगाया था कि पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए बादल ने दो वाणिज्यिक भूखंडों को अपने लिए आवासीय भूखंड में बदलने की खातिर अपने पद का दुरुपयोग किया था। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 468 (जालसाजी) सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। सतर्कता ब्यूरो के अनुसार जांच के दौरान, यह पाया गया कि बादल ने मॉडल टाउन चरण -1 बठिंडा में 1,560 वर्ग गज के दो भूखंड खरीदने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया, जिससे राज्य के खजाने को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..