CBI की जमानत रद्द करने की मांग खारिज, कोर्ट ने तेजस्वी को दी चेतावनी- क्या डिप्टी सीएम रहते ऐसे बयान देने चाहिए?

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2022

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए। सीबीआई की तरफ से राजद नेता को दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की गई। कथित आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) घोटाले से जुड़े एक मामले की जांच के बीच, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने तेजस्वी यादव पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यादव पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीबीआई अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, दिल्ली की अदालत ने जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: बिहार में परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद, पुरुष शिक्षक पर लगाया आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

तेजस्वी को फटकार लगाते हुए आगे से ऐसे बयान न देने के लिए कहा है। अदालत ने तेजस्वी को सार्वजनिक रूप से बोलते हुए जिम्मेदार होने की चेतावनी दी। अदालत ने कहा, "हम जमानत रद्द नहीं कर रहे हैं। आज विस्तृत आदेश पारित करेंगे और तेजस्वी को बेहतर व्यवहार करने की चेतावनी देंगे। कोर्ट ने पूछा कि क्या डिप्टी सीएम रहते ऐसे बयान देने चाहिए? 

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा