बोरी में बंद मिली दो दिन से लापता युवक की लाश, बिजली के तार से की गई हत्या

By दिनेश शुक्ल | Dec 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिन पहले लापता हुए 32 साल के एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। युवक की लाश बोरी में बंद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या बिजली के तार से गला घोंटकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक सांख्यिकी विभाग से सेवा निवृत्त डिप्टी डायरेक्टर का बेटा है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुरैना में आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि उद्धव दो दिन पहले ऑफिस गया था। दोपहर में वह ऑफिस में बैग रखकर किसी के साथ चला गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। रविवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी,  उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार सुबह उसका शव बोरी में बंद मिला है। उसके गले में बिजली का तार लिपटा मिला है। फिलहाल तार से ही उसका गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। हालंकि पुलिस का शक अभी तक मृतक के किसी संबंधित पर ही है। 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध