बिहार में कोरोना से महिला की मौत के साथ मृतकों की संख्या नौ हुई, राज्य में कुल 1392 मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थी और 14 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर अचानक हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल नौ मरीजों की मौत हुई है जिनमें पटना एवं वैशाली में दो-दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी एवं खगड़िया जिले में एक-एक मरीज की मौत शामिल है। बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से मरीजों की संख्या बढ़कर 1,392 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के जो 66 नये मामले के प्रकाश में आए हैं, उनमें गोपालगंज के 31, बेगूसराय के 14, मुंगेर के सात, नालंदा के पांच,भागलपुर के चार, अरवल के दो तथा कटिहार, नवादा एवं पूर्णिया के एक-एक मामले शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले, अब तक 1,326 लोग संक्रमित

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह