अंतरिक्ष में जाने की परीक्षा पास करने वाली पहली अमेरिकी जैरी कॉब की हुई मृत्यु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

फ्लोरिडा। अंतरिक्ष यात्रा के लिए परीक्षा पास करने वाली अमेरिका की पहली महिला जेरी कॉब का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। कॉब 1961 में अंतरिक्ष यात्री की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली पहली महिला बनी थीं लेकिन उन्हें कभी अंतरिक्ष यात्रा का अवसर नहीं मिल पाया। कॉब पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। पत्रकार और कॉब के परिवार के प्रवक्ता माइल्स ओ ब्रायन ने बृहस्पतिवार को बताया कि कॉब का 18 मार्च को निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी संगठन घोषित करता है: ट्रंप

 

1961 में कॉब समेत 13 महिलाएं कठिन शारीरिक परीक्षा में पास हुईं थीं और उन्हें ‘मरकरी 13’ के रूप में जाना जाता है। कॉब ने अंतरिक्ष यात्रियों के चयन पर सदन की एक विशेष उपसमिति के समक्ष कहा था की हम केवल भेदभाव के बिना देश के अंतरिक्ष भविष्य में जगह चाहती हैं।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला