फिल्म बदला के डायरेक्टर सुजॉय घोष और तापसी पन्नू की हुई बहस, थप्पड़ तक पहुंची बात

By रेनू तिवारी | May 11, 2020

आप लोगों ने अकसर देखा होगा की कई बार सेलेब्स एक दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हैं। कई बार ये कमेंट बाजी लोगों पर भारी भी पड़ जाती हैं। तो कई बार कमेंट में सेलेब्स की आपसी दोस्ती भी देखने को मिलती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू और डायरेक्टर सुजॉय घोष की सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी देखने को मिली। सुजॉय घोष ने सोशल मीडिया पर मदर्स दे पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने डायरेक्शन में बनी फिल्मों से मा का किरदार निभाने वाली अमृता सिंह और विद्या बालन की तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट पर तापसी ने कमेंट करते हुए कहा कि सुजॉय घोष मैं कहां हूं?

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच मुंबई से अमेरिका पहुंची सनी लियोन, शेयर की ये तस्वीर

इसके जवाब में फिल्ममेकर सुजॉय घोष ने कहा कि तापसी तुम्हारी तस्वीर अभी बनने के लिए गयी हैं। सुजॉय घोष के इस जवाब पर तापनी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि हद हैं मुझे तस्वीर के लिए कहना पड़ेगा? ये बहुत गलत बात है। इस तो मैं तुम्हारी फिल्म में मां बनने के लिए तैयार हुई , ऊपर से तुम मेरी फोटो भी नहीं लगा रहे। अब तुम देखो तुम्हारे अगली स्क्रिप्ट पूरी करने तक क्या होता है। और ख़बरदार दोबारा मां बनाया तो।' इस बात पर सुजॉय घोष ने कहां कि- वरना थप्पड़?

दोनों की मस्तीभरी ये नोकझोंक फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। आपको बता दे कि फिल्म बदला में तापसी पन्नू ने सुजॉय घोष के साथ काम किया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू एक बच्चे की मां बनीं हैं। इस फिल्म में तापसी के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी थे। तापसी और अमिताभ कई फिल्मों में साथ काम कर चुकें हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर