Dollar की कमर टूटी! शुरुआती कारोबार में Rupee ने पकड़ी रफ्तार, 90.40 के स्तर पर पहुंचा।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2026

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 38 पैसे चढ़कर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेश प्रवाह और केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से इसे समर्थन मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेश प्रवाह हालांकि बहुत अधिक नहीं है, लेकिन इसने एक मनोवैज्ञानिक स्थिरता प्रदान की है। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) चुपचाप यह सुनिश्चित कर रहा है कि बैंकों पर्याप्त नकदी बनी रहे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.55 पर खुला।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.69 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 943.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल