Assam : वार्षिक अम्बुबाची मेला शुरू होते ही कामाख्या मंदिर के कपाट बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में वार्षिक अम्बुबाची मेला शनिवार को शुरू हो गया और देवी के अनुष्ठानिक वार्षिक मासिक धर्म चक्र के साथ ही अगले चार दिन के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं और कपाट खुलने के बाद पूजा फिर से शुरू होने का इंतजार करते हैं और देवी की अराधना करते हैं। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि ‘प्रब्रिति’ की शुरुआत के साथ सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर कपाट बंद कर दिए गए और 25 जून को ‘नृब्रिति’ के बाद रात नौ बजकर सात मिनट पर कपाल खुलने के बाद पूजा फिर से शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA में सीट बंटवारे पर अभी शुरू नहीं हुई बातचीत : Sanjay Raut

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ‘‘आज मां कामाख्या शक्तिपीठ में अम्बुबाची मेला का प्रथम दिन है। यह तीन दिवसीय पर्व नारायणी शक्ति का महोत्सव है। इस अवसर पर देश के विभिन्न कोने से आये साधुओं, श्रद्धालुओं और भक्तों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।

प्रमुख खबरें

Delhi Fortis Escorts ने एक ही ऑपरेशन में दिल और कैंसर की सफल सर्जरी की

Delhi Police ने मकोका के तहत कार्रवाई कर अमित नागर समेत 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया

Mumbai के Income Tax Bhavan में लगी आग पर 5 घंटे बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

Paytm की 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी Vijay Shekhar Sharma की कंपनी