एक अनार सौ बीमार, विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज, विपक्षी सरकार का सिर्फ म्युजिकल चेयर बनकर रहने का सपना

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2022

महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर मेमन की कब्र के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही विपक्षी एकता के दावे पर भी कटाक्ष किया है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि याकूब मेमन की कब्र को लेकर विपक्ष बीजेपी को निशाने पर ले रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में भारत को टुकड़े-टुकड़े करने का सपना सिर्फ टुकड़े गैंग के लोग ही देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: RSS के पुराने गणवेश वाले कांग्रेस के ट्वीट पर जयराम रमेश बोले, निक्कर को जलते दिखाए जाने से परेशानी क्यों?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल्याण लोकसभा क्षेत्र में इंजीनियरों, डॉक्टरों, वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, रिक्शा-टैक्सी ड्राइवर एसोसिएशन और ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, "सब ने सुझाव दिए की उनके क्षेत्र के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है।" जीएसटी में क्या सुधार हो सकते हैं, व्यापारियों ने इसे लेकर सुझाव दिए। डॉक्टरों की कुछ मांग हैं, ये विषय भी सामने आया। गरीब कल्याण अन्न योजना से बहुत लोगों को लाभ मिला उसको आगे भी मिले ऐसा भी प्रयास किया है। 

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट