'मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा', लाभार्थियों से बोले PM- देश का गरीब, माताएं-बहनें, किसान मेरे लिए VIP

By अंकित सिंह | Dec 09, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा 'मोदी की गारंटी' वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिंदुस्तान के कोने-कोने में दिख रहा है, चाहे उत्तर हो, दक्षिण हो, पूरब हो, पश्चिम हो। बहुत ही छोटा गांव या बड़ा गांव हो, लोग गाड़ी को खड़ी करके सारी जानकारियां लेते हैं। ये अपनेआप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है। और जब ये लाभ मिलता है तो एक विश्वास बढ़ता है। जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की लगातार कोशिश है कि जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ा पहुंचे तो गांव का हर एक व्यक्ति उस गाड़ी तक जरूर पहुंचना चाहिए, तब ही हम हर लाभार्थी तक पहुंच पाएंगे, क्योंकि हमें देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कगा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचने के बाद लगभग एक लाभ नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इस यात्रा के दौरान मौके पर ही 35 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये यात्रा देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है...और लोगों के दिलों में खुशी और उत्साह का संचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 200 करोड़ कैश बरामद, BJP बोली- मोहब्बत की दुकान पर भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है

मोदी ने कहा कि ओडिशा में लोग अद्भुत पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत कर रहे हैं...मैंने पश्चिम खासी हिल्स क्षेत्रों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मनमोहक वीडियो देखे...मैं इन सब से मंत्रमुग्ध हो गया हूं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवारजन तक पहुंचने का आपके सेवक का यह प्रयास है। मैं आपके गांव तक आ रहा हूं, गाड़ी के माध्यम से आ रहा हूं। इसलिए कि आपके सुख-दुख का साथी बनूं, आपके आशा-आकांक्षाओं को समझूं। उसको पूरा करने के लिए सरकार की पूरी शक्ति लगाऊं। उन्होंने कहा कि देश का हर गरीब मेरे लिए VIP है, देश की हर माता-बहन-बेटी मेरे लिए VIP है, देश का हर किसान मेरे लिए VIP है, देश का हर युवा मेरे लिए VIP है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की आज भी बहुत चर्चा हो रही है। इन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि मोदी की गारंटी में ही दम है। मैं सभी मतदाताओं का आभारी हूं, जिन्होंने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दलों ने राजनीति स्वार्थ के बजाये सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता, सेवाभाव को ही अपना काम समझा होता, तो देश की बहुत बड़ी आबादी अभाव में, मुसीबतों में, तकलीफों न रहती।

प्रमुख खबरें

Baglamukhi Jayanti Puja: कोर्ट केस से Career तक, Life की हर Problem का Solution हैं ये अचूक उपाय

Stock Market में हाहाकार! Sensex 770 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; ये हैं गिरावट के 3 मुख्य कारण

Pawan Khera की मुश्किलें बढ़ीं! Guwahati High Court ने अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया है केस

Goa CM Pramod Sawant का 53वां जन्मदिन, उपचुनाव में हार से दूसरी बार CM बनने तक का Political सफर