मोदी को हटाना तो बहाना, जिसकी आड़ में विपक्षियों को अपने भ्रष्टाचार है छिपाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के घोसी में एक चुनावी रैली में कहा कि एक महीने पहले तक ‘मोदी हटाओ’ का राग अलाप रहे महामिलावटी आज बौखलाए हुए हैं क्योंकि देश ने उनकी पराजय पर मुहर लगा दी है और राज्य ने तो उनका पूरा गणित ही बिगाड़ दिया है। देश इन महामिलावटी लोगों की सच्चाई शुरू से ही जानता है कि मोदी को हटाना तो एक बहाना था, जिसकी आड़ में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छिपाना था।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा बसपा के जमीन से कटे नेताओं ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन किया लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए जिसकी वजह से ये कार्यकर्ता आज भी एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। जिस तरह ममता बनर्जी उप्र, बिहार और पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं उससे लग रहा था कि मायावती कड़ी प्रतिक्रिया देंगी लेकिन उन्हें तो केवल कुर्सी का खेल खेलना है। मैं तो काफी समय से ममता बनर्जी का रवैया देख रहा हूं लेकिन अब तो पूरा देश इसे देख रहा है। प्रख्यात समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर के दृष्टिकोण के प्रति समर्पित हमारी सरकार उसी जगह पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातु की प्रतिमा स्थापित करेगी और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को जवाब देगी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल