शिवसेना में विद्रोह ने हमारे खिलाफ घृणा को बेनकाब किया: आदित्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

मुंबई|  शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में विद्रोही खेमे से जिस तरह की आलोचनात्मक टिप्पणियां आ रही हैं, वे पार्टी नेतृत्व और उनके परिवार के खिलाफ उनकी नफरत और ईर्ष्या को उजागर करती हैं।

शिवसेना विधायकों और अन्य नेताओं की ओर से उद्धव ठाकरे के खिलाफ लगाए गए आरोपों का कारण पूछने पर पूर्व मंत्री ने कहा, “ इस विद्रोह ने हमारे प्रति उनकी घृणा, ईर्ष्या और क्रोध को बेनकाब कर दिया है। ऐसे में सच्चाई सामने आ रही है। इसका मतलब यह भी है कि वे सभी (विद्रोही) तब झूठ बोलते थे जब वे ठाकरे परिवार के प्रति सम्मान का दावा करते थे।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के निचले सदन में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दे दी है। इसी बीच आदित्य ठाकरे ने बागी गुट पर यह हमला किया है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर