भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: बारिश की वजह से धुला पांचवा T20 मैच, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ सीरीज

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जा रही थी। आज दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवां मुकाबला खेला जाने वाला था। हालांकि, पांचवें मुकाबले में बारिश ने खलल डाली जिसकी वजह से मैच को 3.3 ओवर के खेल के बाद रद्द कर दिया गया। इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम ने दोनों मुकाबले जीते थे। ऐसे में पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 के साथ ड्रा हो गई है। आज के मैच पर बारिश का खतरा पहले से ही मंडरा रहा था। हालांकि टॉस भी हुआ और खेल भी शुरू हुआ। लेकिन खेल पूरा नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें: राहुल तेवतिया की उम्मीदों पर फिरा पानी, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं मिली जगह, बोले- उम्मीदें दर्द देती हैं...

तीसरे मैच में भारत ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया। चौथे मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत हासिल की। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया। जबकि पांचवा T20 मैच रद्द हो गया है। प्लेयर ऑफ द सीरीज भुवनेश्वर कुमार को चुना गया है। इसी बीच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन बनाएं। आपको बता दें कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया था। हालांकि वह चोट की वजह से पहले मैच में ही बाहर हो गए थे। उसके बाद ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई थी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका