410 करोड़ में बनीं है फिल्म Brahmastra! मेकर्स को सता रहा है डर, अगर फ्लॉप हुई तो निकल जाएगा दिवाला

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2022

बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म लगभग 8 सालों से चर्चा में है और रिलीज के लिए केवल 8 दिन शेष हैं, हम इस महान कृति के बजट पर एक विशेष स्कूप लेकर आए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: अलीबाग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा फार्महाउस, जानें कितना दिया सरकार को टेक्स


सूत्रों के अनुसार, प्रिंट और प्रचार खर्च को छोड़कर ब्रह्मास्त्र का आधिकारिक बजट 410 करोड़ रूपये है। यह अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म है और फिल्म के हर फ्रेम पर खर्च दिखाई देगा। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस बहुत बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। रिपोर्ट ऐसी भी है कि इसे इस स्तर पर रिलीज किया जाएगा जैसे पहले कभी भी हिंदी सिनेमा में नहीं किया गया। अयान की ने कहा था कि ट्रेलर में बस शानदार सीन के केवल कुछ ही अंश हैं। डिज्नी और धर्मा की पूरी टीम को भरोसा है कि ब्रह्मास्त्र न सिर्फ लोगों के दिलों में बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जादू बिखेरेगा। सूत्र ने आगे खुलासा किया।

 

इसे भी पढ़ें: 'सरबजीत' के बाद अब 'सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 18 किलो वजन, जानें कैसे?

आपको बता दें कि इस समय बॉलीवुड की फिल्में रडार पर हैं। लगातार बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने का ट्रेड चल रहा हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार करने का ट्रेंड चलाया गया और फिल्म को भारी नुकसान सहना पड़ा। आमिर खान की फिल्म 180 करोड़ में पिछले चार साल से बन रही थी लेकिन फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी। अब फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाया जा रहा है। अगर फिल्म पर इस ट्रेंड का असर हुआ तो मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। इसलिए फिल्म की टीम को इस बात का भी काफी डर सता रहा हैं।


ब्रह्मास्त्र अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म है और उम्मीद है कि यह हिंदी फिल्म उद्योग के बॉक्स ऑफिस गेम में फिर से आग लगा देगी। यह 9 सितंबर 2022 को बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है। यदि पहला भाग सफल होता है, तो टीम ब्रह्मास्त्र त्रयी को पूरा करने के अपने विचार के साथ आगे बढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

Ragini Khanna Converts to Christianity! | गोविंदा की भतीजी रागिनी खन्ना ने अपनाया ईसाई धर्म? ससुराल गेंदा फूल की अभिनेत्री ने वायरल खबर की बताई सच्चाई

Lok Sabha Election : राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने से रायबरेली सीट सुर्खियों में

IPL 2024: रॉयल्य पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन ने किया रोनाल्डो की तरह सेलिब्रेट, Video

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा