Vijay Sethupathi अभिनीत फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को रिलीज होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किशोर बेलेकर द्वारा निर्देशित, जी स्टूडियोज की यह फिल्म आधुनिक भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ मूक कृति है, जिसमें मौन ही कहानी कहने का सबसे सशक्त माध्यम है। बेलेकर ने कहा कि यह फिल्म ‘‘मौन पर भरोसा’’ करने के बारे में है।

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh की Blockbuster Film Dhurandhar लद्दाख में Tax-Free, उपराज्यपाल बोले- 'टूरिस्म को मिलेगा Boost

उन्होंने कहा, ‘‘कलाकारों ने उस संवेदनशीलता को पूरी तरह से अपनाया और ए आर रहमान का संगीत फिल्म की आवाज बन गया। जी स्टूडियोज और मीरा चोपड़ा के सहयोग से हम सिनेमा का एक साहसिक और ईमानदार नमूना पेश करने में सक्षम हुए।’’ फिल्म में अरविंद स्वामी और सिद्धार्थ जाधव भी मुख्य भूमिका में हैं और इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

प्रमुख खबरें

NEET Re-exam से पहले NTA की सख्त चेतावनी: गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

NEET UG Re-exam: धर्मेंद्र प्रधान की हाई-लेवल मीटिंग, बोले- पारदर्शिता से समझौता नहीं

चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंच रहे CM योगी, मंच से नदारद रहेंगे Champat Rai!

Cristiano Ronaldo ने FIFA World Cup में रचा नया इतिहास, बने सबसे उम्रदराज़ आउटफ़ील्ड स्टार्टर