सिनेमा सच्चाई से कहानी बयां करने का माध्यम: शाहिद कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

मुम्बई। फिल्म ‘कबीर सिंह’में एक गुस्सैल व्यक्ति का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर का कहना है कि अगर दर्शक केवल अच्छे किरदार देखना चाहते हैं तो सिनेमा के लिए लंबा सफर तय कर पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सिनेमा परिपूर्ण लोगों की बजाय सच्चाई से बिना लाग-लपेट के कहानी बयां करने का माध्यम है। ‘कबीर सिंह’संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। इसका निर्देशन भी संदीप ने ही किया है। फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के 2017 में रिलीज होने के बाद ही फिल्म में हीरो के गुस्सैल किरदार, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों को गाली देने और गुस्से को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की काफी आलोचना की गई थी।

इसे भी पढ़ें: इस बड़ी फिल्म से अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं मानुषी छिल्लर

शाहिद ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रह हैं कि फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिलेगा। हमें नहीं पता कि मिलेगा या नहीं। हमारा मानना है कि कोई ऐसा कारण नहीं है कि हमें यू/ए प्रमाणपत्र ना मिले। मेरा मानना हे कि आज यह महत्वपूर्ण है कि हम बिना लाग लपेट के सच्चाई से कहानी बयां कर पाएं।’’ 

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए