ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई फिल्म Sita Ramam अब हिंदी में हुई रिलीज, दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2022

तेलुगु, मलयालम और तमिल में ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद, मल्टी-स्टारर फिल्म 'सीता रामम्' हिंदी में रिलीज हो गयी है। इस अनाउंसमेंट को सुनकर फैंस गदगद हो रहे हैं। फिल्म दक्षिण भारतीय बाजार में एक ब्लॉकबस्टर हिट रही है और इसने 62.85 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसने 78 करोड़ रुपये की राशि हासिल की है। यह फिल्म हैंडसम हंक दुलकर सलमान के लिए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पूरे साउथ पर राज करने के बाद अब वक्त आ गया है कि हिंदी सिनेमा को इसका स्वाद चखाया जाएं और इसके लिए अब फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दर्शन अकेले करने आये शाहरुख खान के बेटे अबराम, मम्मी-पापा कोई नहीं था साथ

फिल्म 'सीता रामम्' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया और अब यह 2 सितंबर को हिंदी सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। पेन स्टूडियो और स्वप्ना के जाने-माने निर्माता डॉ जयंतीलाल गड़ा निर्माता की टोपी पहने हुए हैं।

दुलकर सलमान जल्द ही सनी देओल के साथ  आर बाल्की की 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' दिखाई देंगे। फिल्म 23 सितंबर 2023 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा लाइन में उनकी किटी में 'गन्स एंड गुलाब' नामक एक वेब सीरीज भी है। दूसरी ओर मृणाल ठाकुर ने अपनी फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह ईशान खट्टर की बहन की भूमिका निभा रही हैं। रश्मिका की लाइन काफी लंबी है उनके लिए बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम