जापान के नये सम्राट से मिलने वाले पहले विदेशी नेता होंगे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया जापान के युवराज नारुहितो के सम्राट बनने के बाद उनसे मुलाकात करने वाले पहले विदेशी राजकीय अतिथि होंगे। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने एक बयान में बताया कि एक मई 2019 को युवराज नारुहितो के जापान के नये सम्राट के रूप में ताजपोशी के बाद पहले राजकीय अतिथि के रूप में ट्रंप 25 से 28 मई तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। सैंडर्स ने बताया कि ट्रंप प्रधानमंत्री शिंजो अबे से भी बातचीत करेंगे। इससे पहले वे दोनों 26-27 अप्रैल को वाशिंगटन में वार्ता करेंगे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी