दक्षिण अफ्रीका में हिंदू धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार का हुआ सीधा प्रसारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

जोहानिसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में एक हिंदू धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण किया गया क्योंकि देश में कोरोना वायरस के खतरे और 21 दिन के बंद की वजह से उनके अनुयायी अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाए। श्री रामकृष्ण धाम के अधिकारियों ने बताया कि स्वामी प्रेमानंद पुरी का निधन निमोनिया की वजह से हुआ। उनकी दो बार कोविड-19 संबंधी जांच भी की गई लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। इस धाम को स्वामी प्रेमानंद पुरी ने 2001 में स्थापित किया था। जोहानिसबर्ग के दक्षिण में स्थित लेनासिया में स्वामी प्रेमानंद पुरी के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। 

लेनासिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। धाम के हजारों अनुयायियों को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया था क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में बंद की वजह से अंतिम संस्कार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। स्वामी प्रेमानंद ने खासकर बच्चों के लिए कई मानवीय कार्य किए। उन्होंने धाम में बच्चों का सालाना सांस्कृतिक महोत्सव भी शुरू किया जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के बच्चों ने हिस्सा लिया था।

इसे भी देखें:- कोरोना संक्रमण को भगाने पुलिस ने लिया भूत का सहारा 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra