सगे मामा से प्रेम प्रसंग का परिवार से विरोध होने पर युवती ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025

सगे मामा से प्रेम- प्रसंग के चलते शादी करने की ज़िद पर अड़ी युवती के परिजनों के विरोध के बाद युवती ने बुधवार दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नाज़िया बानो का अपने घर के बगल में रहने वाले मामा अब्दुल कलीम से प्रेम संबंध हो गया था और वह मामा से शादी करना चाहती थी। सगे मामा और भांजी में शादी की बात को लेकर नाज़िया को उसके रिश्तेदारों ने काफी समझाया, लेकिन वह उसी से शादी की ज़िद पर कायम थी।

उन्होंने बताया आज सुबह इसी बात को लेकर घर में काफी विवाद के बाद नाज़िया घर में ऊपर बने टीन शेड के कमरे में गई और दरवाज़ा अंदर से बंद कर एक कुर्सी पर चढ़कर लोहे के एंगल से दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पांडेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पिता से मिली मामा-भांजी के प्रेम प्रसंग के आधार पर अब्दुल कलीम से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया मृतका के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ