युवती को प्रेमी से करनी थी शादी, रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी को दिया अंजाम, तालश में जुटी पुलिस

By रितिका कमठान | Jan 25, 2023

मध्य प्रदेश के इंदौर में युवती ने अपने ही रिश्तेदार के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए ये कदम उठाया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने इंदौर के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की है।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के खिलाफ कई धाराओं में शिकायत दर्ज की है। बता दें कि युवती के परिवार के लोग भी उसकी तलाश में जुटे हुए है। जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी से युवती लापता है। वो रिश्तेदार के घर इंदौर में 18 जनवरी को आई थी, जिसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई।

पीड़ित महिला का कहना है कि युवती इंदौर में पढ़ाई करने आई है। वो उनके किसी दूर के रिश्तेदार की बेटी है। बीते 18 जनवरी को वो किसी काम के बहाने पीड़ित महिला के घर आई थी। इसके बाद जब घर वाले बाहर गए तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई है।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant