युवती को दे रहा था वीडियो वायरल करने की धमकी, परिजनों ने मुहल्ले में निकाल जुलूस

By दिनेश शुक्ल | Jun 05, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के धाकड़ मोहल्ला में रहने वाली किशोरी के साथ वहीं के युवक द्वारा छेड़छाड़ और वीडियो वायरल की धमकी देकर परिजनों से चार लाख की मांग की गई। गुस्साएं परिजनों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए पूरे मोहल्ले में जुलूस निकाल दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें: MP में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 978 नर्सों की नियुक्तियाँ

पुलिस के अनुसार धाकड़ मोहल्ला थाना छापीहेड़ा निवासी किशोरी ने बताया कि मौहल्ले का ही राहुल सावन (30) साल रास्ते भर पीछा कर परेशान करता है, साथ ही वीडियो वायरल की धमकी देकर परिजनों से चार लाख रुपए की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354(ग), 354(घ), 384, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद गुस्साएं परिजनों ने राहुल को पेट्रोल पंप के समीप से पकड़ा और जबरन बाइक पर बैठाकर खल्ली मोहल्ले में ले गए। जिसके बाद परिजनों ने एक राय होकर युवक के साथ मारपीट की और अपमानित करने के नजरिए से रस्सी से बांधकर मोहल्ले में जुलूस निकाला।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया में डाली अश्लील फोटो, विधायक बोले गलती से हो गया

वही पुलिस ने राहुल सावन की शिकायत पर शफीक पुत्र इख्त्यिार खां, शरीफ पुत्र इख्त्यिार, जिब्राइल पुत्र रईस खां, आजाद पुत्र अब्दुल खां, जावेद पुत्र आजाद खां, शाकिर, शाहरुख पुत्र नासिर खां, राहत पुत्र चांद मुबारक, इजराइल पुत्र रईस खां, शाहरुख पुत्र शेखावत खां, जाकिर पुत्र बाबू खां, इदरिश पुत्र शफीक खां सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ धारा 355, 365, 294, 323, 506, 147, 148, 149 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनी

चेन्नई ओपन में Vaishnavi, Sahaja और माया को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश

1 November History: 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगे, ऐश्वर्या राय का हुआ था जन्म

अहोई अष्टमी 2026 पर शाम 5:36 से पूजा का शुभ मुहूर्त, 6 बजे तारों को दें अर्घ्य