सांडो की नसबंदी को लेकर सरकार बैकफुट पर आई, आदेश को किया गया निरस्त

By सुयश भट्ट | Oct 13, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में सांडो की नसबंदी को लेकर सरकार अब बैकफुट पर आ चुकी है। कांग्रेस और अन्य दलों के उग्र बयानों के बाद पशुपालन विभाग ने अपने दिए गए आदेश को निरस्त कर दिया है।

आपको बता दें कि भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 29 सितंबर 2021 को सांडो की नसबंदी को लेकर आदेश जारी किया था। जिसमें अधिकारियों को 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नसबंदी अभियान चलाने के लिए कहा गया था।

वहीं इस मुद्दे को लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सांडो की नसबंदी को प्रकृति के साथ खिलवाड़ बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो नस्ल खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसानों की दुर्गति, घंटों धूप में खड़े रहे, फिर खाद के बदले मिली लाठियां 

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को आढ़े हाथों लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह हो क्या रहा है,सरकार चल रही है या सर्कस ? रोज़ सुबह अजीबोग़रीब आदेश निकलते है और शाम होते तक निरस्त ? पहले मदिरा की खपत बढ़ाने का आदेश निकला,कांग्रेस के विरोध के बाद निरस्त। और अब सांडो के बघियाकरण का आदेश भी कांग्रेस के विरोध के बाद निरस्त। ब्यूरोक्रेसी इसीलिये निशाने पर है ।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट