लॉकडाउन की वजह से सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने लॉकडाउन की वजह से अप्रैल माह के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने पिछले महीने मार्च का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख 20 अप्रैल से बढ़ाकर पांच मई कर दी थी। जारी परंपरा के तहत सरकार किसी एक महीने में नकदी संग्रह के आधार पर जीएसटी के आंकड़े जारी करती है। हालांकि, कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करने के लिए रिटर्न जमा करने की बढ़ी हुई तारीख तक इंतजार करने का फैसला किया है।

सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने से बने हालात की वजह से सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े अभी जारी नहीं करने का फैसला किया है। जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करने की कोई तिथि तय नहीं की गई है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘सरकार जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करने से पहले पांच मई का इंतजार करेगी।’’

किसी महीने की कारोबारी गतिविधियों के लिए जीएसटी रिटर्न अगले महीने की 20 तारीख तक भरना होता है। ऐसे में मार्च की गतिविधियों के लिए रिटर्न 20 अप्रैल तक दाखिल किया जाना था। अब इस तारीख को बढ़ाकर पांच मई कर दिया गया है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि जीएसटी संग्रह काफी कम रहने की वजह से संभवत: सरकार ने शुक्रवार को आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra