Social Par Viral: दूल्हे ने कराया कांट्रेक्ट साइन, शादी के बाद दोस्तों से मिलने से मना नहीं करेगी दुल्हन

By एकता | Nov 13, 2022

केरल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी तो होगी ही और साथ ही हंसी भी आएगी। दरअसल, यहाँ 5 नवंबर को एक शादी समारोह में दुल्हन ने एक कांट्रेक्ट पर साइन किया, जिसमें लिखा था कि मैं शादी के बाद अपने पति को रात के 9 बजे तक उसके दोस्तों के साथ घूमने की अनुमति देती हूँ। जी हाँ, सही पढ़ा आपने, केरल में अपनी शादी समारोह के दौरान एक दुल्हन ने सच में यह कांट्रेक्ट साइन किया है और इसे साइन करवाने वाले और कोई नहीं बल्कि दूल्हे के दोस्त थे।

इसे भी पढ़ें: चीन अंतरिक्ष में भेज रहा है बंदर, जीरो ग्रेविटी में प्रजनन की संभावना पर होगी रिसर्च, पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयोग

इतना ही नहीं इस कांट्रेक्ट पर 50 रुपये का स्टांप पेपर भी लगाया गया था, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की गयी है। यह तस्वीर इस समय इंटरनेट पर कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। बता दें, दूल्हा रघु, 7 दोस्तों के एक ग्रुप का हिस्सा है, जो साथ में बैडमिंटन खेलते हैं। इस ग्रुप में से जिस भी व्यक्ति की शादी होती है, अन्य 16 लोग दूल्हा-दुल्हन को सरप्राइज देते हैं और ये कांट्रेक्ट इसी सरप्राइज का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान