Ramadan 2026 Recipe । इफ्तार में बनाएं यह प्रोटीन रिच IFFA Chicken, मेहमान पूछेंगे आपसे Secret Recipe

By एकता | Feb 24, 2026

रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी की तैयारियां हमेशा खास होती हैं और इसके लिए स्वाद व सेहत दोनों का ध्यान रखते हुए लजीज डिशेज बनाई जाती हैं। बिना स्नैक्स और प्रोटीन-रिच आइटम्स के इफ्तार की महफिल अधूरी सी लगती है। कुरकुरे कबाब हों या हल्का और क्रीमी चिकन डिश, इफ्तार की थाली में वैरायटी स्वाद का मजा कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप इस रमजान कुछ अलग, हेल्दी और स्वाद से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो IFFA चिकन इफ्तार मेन्यू के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: Ramadan Iftar Party Special । पुराने स्नैक्स से बोर हो गए? ट्राई करें ये CRISPY VEG NUGGETS

IFFA चिकन

सामग्री: बोनलेस चिकन, लो-फैट दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला, सिरका, नमक, उबले अंडे का सफेद भाग, लो-फैट चीज स्लाइस, दूध, चीनी, लहसुन, ऑयल स्प्रे और हरा धनिया।

इसे भी पढ़ें: Ramadan Iftar Party Special । बस 10 मिनट में इफ्तार के लिए बनाएं ये Chocolate Date Bites, खाकर सब कहेंगे वाह!

बनाने का तरीका: सबसे पहले चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी मसाले, सिरका और नमक डालकर अच्छी तरह मैरिनेट करें और कुछ देर के लिए रख दें। इस दौरान व्हाइट सॉस के लिए उबले अंडे के सफेद भाग, चीज, दूध, लहसुन, चीनी और नमक को ब्लेंड करके स्मूद सॉस तैयार करें। अब मैरिनेट किए हुए चिकन को हल्के ऑयल स्प्रे के साथ पैन या ग्रिल में पकाएं, जब तक वह अच्छी तरह गलकर सुनहरा न हो जाए। तैयार चिकन को प्लेट में निकालें, ऊपर से व्हाइट सॉस डालें और हरे धनिए से गार्निश करके इफ्तार में सर्व करें।

View this post on Instagram

A post shared by Pragya saini| Content Creator| Food Connoisseur (@thisisdelhi)

प्रमुख खबरें

अयोध्या में भव्य Deepotsav की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

China Southern Airlines छह साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू और New Delhi के बीच शुरू करेगी नियमित उड़ान सेवा

यूपी के प्रतापगढ़ में 15 सितंबर को लगेगा Job Fair, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Chatra में बंधक को छुड़ाने गई Police Team पर पथराव, पूर्व मुखिया समेत 2 अरेस्ट