कर्नाटक में लॉकडाउन लागू करने की नौबत अभी नहीं आई है : स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं, लेकिन अर्द्ध लॉकडाउन या पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की नौबत अभी नहीं आई है। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए संकेत दिया कि संक्रमण के मामले बढ़ने पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद शैक्षणिक संस्थानों के बारे में फैसला लिया जाएगा। 

 

इसे भी पढ़ें: भारत में बढ़े कोरोना वायरस के केस, यह पांच राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित


मंत्री ने कहा कि सरकार संक्रमण की अधिक दर वाले केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आने वाले लोगों की सख्ती से जांच कर रही है। मंत्री के कार्यालय ने उनके हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अर्द्ध लॉकडाउन या पूर्ण लॉकडाउन पर अभी विचार नहीं किया जा रहा। हमें अतीत की गलतियों से सीखने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर दंड की राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

Vastu Tips: 3BHK के घरों में जरूर फॉलो करना चाहिए वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल