भारतीय टीम को ट्रेनिंग सत्र के बाद ठंडे सैंडविच और फलाफेल परोसा गया, होटल लौटकर खाया खाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

सिडनी। कड़े अभ्यास सत्र के बाद ठंडे सैंडविच और फलाफेल भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त पोषण नहीं था और कई खिलाड़ियों ने इन्हें खाने के बजाय होटल लौटकर भोजन करने का विकल्प चुना। भारतीय खिलाड़ियों ने गर्म खाने को प्राथमिकता दी जिसे कड़े ट्रेनिंग सत्र के बाद अनिवार्य माना जाता है और मंगलवार को यह मेन्यु का हिस्सा नहीं था। इसकी जगह खिलाड़ियों को ठंडे सैंडविच, फल के अलावा फलाफेल (मसले हुए मसालेदार छोले या अन्य दालों से बना व्यंजन) परोसा गया। समझा जाता है कि अभ्यास के बाद के भोजन की व्यवस्था लगभग सभी टीम के लिए समान है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी ऋषि सुनक को शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, ‘‘समस्या यह है कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) गर्म भोजन नहीं दे रहा है। द्विपक्षीय श्रृंखला में मेजबान संघ खानपान का इंतजाम देखता है और वे हमेशा ट्रेनिंग सत्र के बाद गर्म भारतीय भोजन उपलब्ध कराते हैं लेकिन आईसीसी के लिए, नियम सभी देशों के लिए समान हैं।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘दो घंटे की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आप एवोकाडो, टमाटर और खीरे के साथ ठंडा सैंडविच (ग्रिल भी नहीं) नहीं खा सकते। सरल शब्दों में यह अपर्याप्त पोषण है।’’ आईसीसी ने कहा कि वे इस मामले पर गौर कर रहे हैं और जल्द ही मामले को सुलझाने का वादा किया।

आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, भारतीय टीम ने अभ्यास के बाद भोजन को लेकर अपनी समस्या के बारे में हमें बताया है। हम मामले को सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’ यह देखना दिलचस्प होगा कि मुद्दा नहीं सुलझने की स्थिति में क्या बीसीसीआई कोई कदम उठाता है और आगामी ट्रेनिंग सत्रों के लिए गर्म भारतीय भोजन की व्यवस्था करता है। भारतीय टीम बुधवार को अभ्यास नहीं करेगी क्योंकि निर्धारित अभ्यास स्थल सिडनी से लगभग 40 किमी दूर हैं और खिलाड़ी मैच से एक दिन पहले इतने लंबे सफर को प्राथमिकता नहीं दे रहे।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी