आरक्षण को लेकर संघ और भाजपा की मंशा ठीक नहीं: तेजस्वी यादव

By अंकित सिंह | Aug 20, 2019

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कथित तौर पर कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन लोगों के बीच इस पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए। मोहन भागवत के इस बयान के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में है। आज इस मामले को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी के बयान के बाद आपको यह साफ होना चाहिए कि क्यों हम आपको “संविधान बचाओ” और “बेरोज़गारी हटाओ, आरक्षण बढ़ाओ” के नारों के साथ आगाह कर रहे थे। 'सौहार्दपूर्ण माहौल' की नौटंकी में ये आपका आरक्षण छीन लेने की योजना में काफी आगे बढ़ चुके है। जागो,जगाओ और अधिकार बचाने की मशाल जलाओ। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह