एमपी विधानसभा सत्र में उठेगा गौवंश और महंगाई का मुद्दा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित

By सुयश भट्ट | Mar 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गौवंश और महंगाई का मुद्दा गूंजेगा। कांग्रेस सूबे की शिवराज सरकार को प्रदेश में गौवंश की मौत और दुर्दशा के मुद्दे पर सदन में घेरेगी।कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र में इन मुद्दों को उठाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

इसे भी पढ़ें:एमपी में राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, सरकार अलग से पेश करेगी 'बच्चों के लिए बजट' 

जानकारी मिली है कि बैठक में कहा गया कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की गौशालाओं में बड़ी संख्या में हो रही गायों की मृत्यु और पूरे प्रदेश में गायों की दुर्दशा और गोवंश पर हो रहे अत्याचार रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

वहीं कांग्रेस पार्टी विधानसभा के बजट सत्र में गायों की दुर्दशा के मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाएगी और सरकार से मांग करेगी कि प्रदेश में गोवंश को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करेगी कि पिछले 1 वर्ष में प्रदेश की गौशालाओं को दिए गए अनुदान का विवरण विधानसभा के पटल पर रखे।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा का एमपी दौरा, उज्जैन में बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन 

बैठक के बाद पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि विधानसभा सत्र में गौवंश और महंगाई का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के निवास पर चल रही बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रदेश में गौवंश की मौत और दुर्दशा के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश सरकार को सदन में घेरेगी। 

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर