The Kashmir Files: सिसोदिया का भाजपा पर निशाना, कहा- उन्हें सिर्फ फिल्म की चिंता है, कश्मीरी पंडितों की नहीं

By अंकित सिंह | Mar 28, 2022

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स को लेकर राजनीति लगातार जारी है। भाजपा  नेताओं की ओर से इसे जबरदस्त तरीके से समर्थन दिया जा रहा है जबकि विपक्ष इसे सिर्फ सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है। दिल्ली में भी द कश्मीर फाइल पर राजनीति जारी है। इन सब के बीच आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने कहा कि BJP को कश्मीर फाइल की चिंता है, कश्मीरी पंडितों की चिंता नहीं है। CM केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत कुछ किया, दस्तावेज़ के अभाव में भी 223 शिक्षकों को स्थायी दर्जा, पेंशन प्रणाली को सुव्यवस्थित किया। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली में कश्मीरी पंडितों को प्रति माह 3,000 रुपए प्रदान किए गए। देश भर के कश्मीरी पंडित कश्मीर वापस जाने का मौका चाहते हैं। भाजपा 8 साल से सत्ता में है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया? इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया था कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद से उनमें से कितने लोगों को घाटी में फिर से बसाया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जुबानी जंग शुरू होने के बीच केजरीवाल ने एक बार फिर सुझाव दिया कि इस फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाना चाहिए और इससे अब तक हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Punjab में Kisan Mazdoor Morcha का मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन, कर्ज माफी समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज