The Kashmir Files Review: कश्मीरी पंडितों के दर्द महसूस कराती है द कश्मीर फाइल्स, याद रहेगी अनुपम खेर की एक्टिंग

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 13, 2022

द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दिखाती है। कश्मीरी पंडितों का यह दर्द आपको बेचैन कर देगा। ऐसा नहीं है कि लोग कश्मीर का यह व्याकुल सच नहीं जानते कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी हिंदुओं को उनकी जमीन से बेदखल किया। बेरहमी से कत्ल किया। उनकी महिलाओं बच्चों पर शर्मनाक अत्याचार किए। कश्मीरी लोग कैसे देश प्रदेश की सरकार, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और मीडिया कैसी तत्वों के बावजूद अपनी ही धरती पर शरणार्थी बनकर रह गए और उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसी दर्द की कहानी को कश्मीर फाइल्स के जरिए पर्दे पर उतारा है।

इस फिल्म में दिखाई गई हिंसा कहीं कहीं आप को झकझोर देती है। एक सीन में चावल की कोठी में छुपे पंडित के बेटे को जब आतंकी गोलियों से छलनी कर देता है तो उसके खून से सने चावल बिखर जाते हैं। आतंकी पंडित की बहू से कहता है कि अगर वह इस चावल को खाएगी, तभी उसकी और उसके परिवार के दूसरे लोगों की जान बच सकती है। वह चावल खाती है। एक दूसरे सीन में आतंकी पुलिस की वर्दी में 24 कश्मीरी हिंदुओं को एक लाइन में खड़ा करके गोलियों से भून देते हैं। वे कश्मीरी हिंदुओं और भारत का अपमान करने वाले नारे लगाते हैं।

लगभग 3 घंटे की इस फिल्म का पहला हिस्सा जहां कश्मीर में 1990 में हुए भीषण नरसंहार पर केंद्रित है, वहीं दूसरे में निदेशक कृष्णा के बहाने नई पीढ़ी के असमंजस को दिखाते हैं, जिसे बताया कुछ गया है और सच कुछ और है। कश्मीर की आजादी के नारे, बेनजीर भुट्टो के वीडियो और फैज की नज़्म हम देखेंगे के बहाने निर्देशक आतंकियों और अलगाववादियों के इरादे जाहिर करते हुए नई पीढ़ी की उलझन को सामने लाते हैं। काली बिंदी लगाई हुई वामपंथी उदारवादी प्रो. राधिका मोहन के रूप में पल्लवी जोशी जहां युवाओं को गुमराह करने वालों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

फिल्म बहुत सारे पंडितों की सच्ची कहानियों और दस्तावेजों पर आधारित है। यह फिल्म बार-बार फ्लैशबैक में जाती है और 1 सीध में नहीं चलती। तथ्यों पर ज्यादा जोर देने की वजह से कहीं-कहीं यह फिल्म डॉक्युड्रामा की तरह भी लगती है। निर्देशक ने आर्टिकल 370 से लेकर शरणार्थी कैंपों में कश्मीरियों की दुर्दशा को और उस पर राजनेताओं की संवेदनहीनता को उभारा है। यह फिल्म कई बातों को सामने लाती है जो लोगों को जानी चाहिए। यह मनोरंजन का नहीं बल्कि संवेदना का सिनेमा है।

प्रमुख खबरें

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल