T20 World Cup के हीरो Sanju Samson का होगा शाही सम्मान, केरल सरकार आधिकारिक रूप से सम्मानित करेगी

By रेनू तिवारी | Mar 15, 2026

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधारों में से एक और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीतने वाले संजू सैमसन का केरल सरकार भव्य नागरिक अभिनंदन करने जा रही है। सोमवार को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

राज्य के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने एक बयान में बताया कि यह सम्मान समारोह सेंट्रल स्टेडियम में शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। बयान में बताया गया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इस समारोह का उद्घाटन करेंगे तथा खेल मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2026: इस खास Vidhi से करें पूजा, श्रीहरि विष्णु दूर करेंगे सभी कष्ट और संकट

तटीय कस्बे विझिंजम के रहने वाले सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट में भारत की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बयान में कहा गया कि यह विश्व कप केरल के इस क्रिकेटर के लिए प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट के बाद जोरदार वापसी का भी प्रतीक रहा। इसमें कहा गया कि खेल विभाग ने उन्हें सम्मानित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

इसे भी पढ़ें: Meen Sankranti 2026: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, मीन संक्रांति पर जानें Puja का शुभ मुहूर्त

संजू सैमसन: संघर्ष से शिखर तक का सफर

यह सम्मान समारोह संजू की उस मेहनत और अटूट विश्वास का प्रमाण है, जिसके दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि संजू की यह सफलता केरल के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी। 

प्रमुख खबरें

Sonepur Mela घूमने का बना रहे हैं प्लान? 900 रुपये से शुरू है टूर पैकेज

CM Rekha Gupta ने की घोषणा, Delhi में 2027 में खुलेंगे दो नए Hospital और Skill Centre

Supreme Court के आदेश के बाद भी Deepathoon पर दीप न जलने पर Madurai में वकीलों का प्रदर्शन

Pat Cummins से निजी हमले की कतई उम्मीद नहीं थी: Usman Khawaja ने बयां किया दर्द