The Kerala Story 2: दूसरे धर्म में प्यार की सजा! पीड़ितों का छलका दर्द, सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तां

By अंकित सिंह | Feb 23, 2026

'द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड' की रिलीज से पहले, फिल्म निर्माताओं ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें देशभर से पीड़ित महिलाएं और उनके परिवार वाले इकट्ठा हुए और फिल्म के पीछे की सच्ची घटनाओं को साझा किया। इस कार्यक्रम में बंगाल, बिहार, भीलवाड़ा, गंगापुर, राजकोट, उदयपुर, जम्मू, महाराष्ट्र, भोपाल, झारखंड, फरीदाबाद, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और इंदौर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, कुल 55 लड़कियों और 33 परिवार के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए हैं।

कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म, जो कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, तीन हिंदू लड़कियों (उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा द्वारा अभिनीत) की दर्दनाक कहानी को सामने लाती है, जिनके जीवन में तब भयावह मोड़ आता है जब वे तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार कर बैठती हैं। ये रिश्ते धीरे-धीरे धर्मांतरण की एक सोची-समझी साजिश का खुलासा करते हैं। केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स बैनर के तहत किया है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: अलविदा मेरे गुरु... Hrithik Roshan ने M M Baig के निधन पर लिखा भावुक नोट, बोले- 'आपने ही बनाया मुझे सुपरस्टार'

'केरल स्टोरी 2' के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि मैंने 1,500 लेख पढ़े हैं, 70-80 एफआईआर दर्ज कराई हैं और पीड़ितों से मुलाकात की है। मैंने अदालत के फैसले भी पढ़े हैं, और ये सभी सच्ची घटनाएं हैं... हम आंखें बंद कर सकते हैं, लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदलेगी। यह समाज में बड़े पैमाने पर हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश