'The Kerala Story’ राज्य को नीचा दिखाने का RSS का एजेंडा है : मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

कोल्लम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर मंगलवार को एक बार फिर हमला करते हुए आरोप लगाया कि यह राज्य को नीचा दिखाने के भगवा संगठन के एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की कल्पना में एक ‘‘साफ झूठ’’ गढ़ा गया और राज्य की छवि खराब करने के लिए इसे एक फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने यहां चावरा में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि न केवल केरलवासी बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के लोग भी इस फिल्म के खिलाफ पहले ही अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुके हैं। 

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ केरल की महिलाओं के एक समूह की कहानी बयां करती है, जिन्हें इस्लाम में परिवर्तित होने और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। विजयन ने आरोप लगाया कि फिल्म को स्पष्ट ‘‘राजनीतिक इरादे’’ के साथ बनाया गया था और इसे अधिक प्रचारित करना भी सोचा-समझा एजेंडा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पुणे के एक विश्वविद्यालय में छात्र की लव-जिहाद के आरोप में पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वे आरएसएस और संघ परिवार के जाल में न फंसें, जो उनके अनुसार, अपने इरादों को पूरा करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में राज्य को खराब तरीके से चित्रित करने की कोशिश की गई है, लेकिन केरल एक ऐसी जगह है, जहां लोग धार्मिक और जातिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर रहते हैं। हालांकि, विजयन ने फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए चर्च के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Sheetal Devi का कमाल, दो घंटे में जीते दो स्वर्ण पदक

GST reforms from November 1: ई-कॉमर्स पंजीकरण सरल हुआ, छोटे विक्रेताओं के लिए रिफंड की प्रक्रिया तेज़ हुई

शीशे के घरों में बैठकर..., Rahul Gandhi के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का पलटवार, बोले- देश के बंटवारे के लिए Congress जिम्मेदार

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा